पार्थिव ने पहली बार गुजरात को बनाया रणजी ट्रोफी चैंपियन  |  इन दलीलों के साथ 'साइकल' पर दावे के लिए चुनाव आयोग जाएंगे मुलायम  |  पांच राज्यों में चुनाव: विपक्ष नहीं चाहता 1 फरवरी को आए बजट, चुनाव आयोग तक पहुंची बात  |  बीटल्स के गाने पर विपक्षी नेताओं के साथ जमकर झूमे मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा  |  मुलायम के दो सिग्नेचर से उठे सवाल, क्या कोई और ले रहा है फैसले?

भविष्यवाणी: 2017 में चुनाव परिणाम करेंगे हैरान

आध्यात्मिक गुरु सद्‌गुरु स्वामी आनंद जौहरी

इस वर्ष राजनीति में अजीबोग़रीब समीकरण बनेंगे। चुनाव परिणाम हैरान करेंगे। ढेर सारे कार्यक्रम घोषित होंगे। ज़्यादातर निरर्थक सिद्ध हो जायेंगे और जनता के काम नहीं आयेंगे। शोर ज़्यादा मचेगा। सरकार और विपक्ष दोनों अपना पक्ष बेहद कमज़ोर तरह से प्रस्तुत करेंगे। घुटे हुए राजनेताओं की हवा निकल जायेगी।

पक्ष-विपक्ष दोनों जनता को भ्रमित करेंगे। राजनेताओं द्वारा जनता के रुझान का आकलन गलत हो जायेगा। दोनों पक्ष परिस्थितियों का गलत आकलन जनता के समक्ष रखेंगे। राजा और विपक्ष सब अमर्यादित और विवेकहीन दृष्टिगोचर होंगे। सरकार आरोप का जवाब न देकर प्रत्यारोप से स्थिति का सामना करके विचित्र स्थिति में नज़र आयेगी। सरकार प्रतिष्ठा का विषय बना कर कुछ विपक्षी नेताओं के पीछे व्यक्तिगत रूप से पड़ जायेगी। मुद्दे का सटीक जवाब न देकर उनकी भद्दे तरह से हंसी उड़ेगी।

राजाओं के सरंक्षक लाचार नज़र आयेंगे। अप्रैल से पहले तक जनता के होठों पर हल्की मुस्कुराहट आयेगी, जो मई के बाद खो जायेगी। किसी नेता की दुर्घटना या पिटाई की ख़बर आयेगी। सैन्य क्षमता का विस्तार होगा। नई मिसाइलों पर प्रयोग होंगे। शत्रु इस साल भी बाज़ नहीं आयेगा।